सब इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों पर बुधवार सुबह आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने छापेमारी की है। रेड आरा और पटना में चल रही है। अमित कुमार गुप्ता फिलहाल भभुआ में मोबाइल सब इंस्पेक्टर के पोस्ट पर तैनात हैं।
.
आरा शहर के अवधपुरी इलाके में तीन मंजिला मकान में सुबह-सुबह टीम पहुंची है। वहीं EOU की एक टीम पटना जिले के दानापुर क्षेत्र के आंसुपुर स्थित फ्लैट नंबर 609 पर भी जांच कर रही है।
कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अधिकारी पर आय के ज्ञात स्रोतों से करीब 150 प्रतिशत से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
सूत्रों के मुताबिक, सब इंस्पेक्टर के पास 5 से 6 करोड़ रुपए की संपत्ति है। स्थानीय लोगों की मानें तो कोइलवर इलाके में SI की 12 कट्ठा, जबकि आरा शहर में ही 2.6 कट्ठा जमीन है। शहर वाली जमीन पर मकान बनवाया जा रहा है।
आरा में रेड से जुड़ी कुछ तस्वीरें…

आरा में घर के बाहर मौजूद ईओयू की टीम।

आरा शहर के अवधपुरी इलाके में तीन मंजिला मकान में छापेमारी चल रही है।

ईओयू की टीम पूरे घर को सर्च कर रही है।

रेड के दौरान घर के बाहर खड़ी पुलिस की टीम।
मकान में खड़ी इलेक्ट्रिक कार की भी जांच
बुधवार सुबह EOU की टीम अचानक अवधपुरी स्थित मकान पर पहुंची और पूरे परिसर को अपने कब्जे में लेकर तलाशी शुरू की। टीम के अधिकारी मकान के एक-एक कमरे और कोने की बारीकी से जांच कर रहे हैं। घर में मौजूद दस्तावेज, जमीन और मकान से जुड़े कागजात, वित्तीय लेन-देन से संबंधित रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण सामानों को खंगाला जा रहा है। मकान परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक कार की भी टीम जांच कर रही है।

भभुआ में पोस्टेड हैं अमित कुमार गुप्ता
बताया जा रहा है कि अमित कुमार गुप्ता 2014 बैच के मोबाइल सब इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में भभुआ में पदस्थापित हैं।
आरोप है कि नौकरी जॉइन करने के बाद उन्होंने जमीन, मकान समेत बड़ी मात्रा में चल-अचल संपत्ति अर्जित की। EOU की कार्रवाई के बाद जांच टीम संपत्तियों और उनके आय के स्रोतों के बीच सामंजस्य की पड़ताल कर रही है।
छापेमारी पूरी होने के बाद ही बरामद दस्तावेज और संपत्ति से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

——–
इसे भी पढ़ेंः
ADM के घर मिले 79 लाख कैश-3 करोड़ की प्रॉपर्टी:48 महंगी घड़ियां, 250g सोने-चांदी के जेवर; विजिलेंस रेड में सब रजिस्ट्रार पत्नी के नाम फ्लैट-जमीन भी

पटना के ADM (सप्लाई) रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी कुमारी स्विटी, जो दानापुर की जिला सब रजिस्ट्रार हैं। इनके ठिकानों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने सोमवार को छापेमारी की। पटना के दानापुर स्थित फ्लैट की तलाशी के दौरान 100 से अधिक 500 की गड्डियां मिली थी, जो 70 लाख है। इसके अलावा 6 लाख की 48 घड़ियां बरामद की गई। करीब 3 करोड़ की प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी मिले। पूरी खबर पढ़ें।
