Headlines

‘गैंगस्टरां ते वार’ का 242वां दिन:593 ठिकानों पर छापे, 269 लोग गिरफ्तार



चंडीगढ़| पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 242वें दिन गैंगस्टरों के सहयोगियों के 593 चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई में 3 हथियारों सहित 269 लोगों को गिरफ्तार किया गया। अभियान शुरू होने से अब तक गिरफ्तारियों की संख्या 72,049 हो गई है। पुलिस ने 233 लोगों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की और 6 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने लोगों से गैंगस्टरों और वांछित अपराधियों की सूचना एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त रूप से देने की अपील की है। वहीं ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के 567वें दिन 73 नशा तस्कर गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से 17.1 किलो हेरोइन, 780 ग्राम अफीम बरामद हुई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *