Headlines

गैस भभकने से बुजुर्ग महिला की मौत:दलिया बनाते समय कपड़ों में लगी थी आग; तांत्रिक बाधा से परेशान सब्जी विक्रेता ने भी लगाई फांसी




इंदौर में दो अलग घटनाओं में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 41 वर्षीय सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। लसूडिया में गैस भभकने से झुलसी महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि टिकरिया बादशाह में तांत्रिक बाधा से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगा ली। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दलिया बनाते समय गैस भभकी लसूडिया पुलिस के अनुसार घटना बजरंग नगर की है। 24 अगस्त को 65 वर्षीय तेजूबाई पति स्व. दयाराम छोटे सिलेंडर पर अपने लिए दलिया (थूली) बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस भभक गई। तेजूबाई अनियंत्रित होकर गिर पड़ीं और उनके कपड़ों में आग लग गई। गंभीर हालत में उन्हें एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शनिवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मकान का काम चल रहा था परिजनों ने बताया कि उनके मूल मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। इसके कारण तेजूबाई ने पास में ही एक कमरा किराए पर लिया था। हादसे के समय वह घर में अकेली थीं। उनके बेटे और परिवार के अन्य सदस्य काम पर गए हुए थे। उनके पति की पहले ही बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। तांत्रिक बाधा के वहम में फांसी दूसरी घटना टिकरिया बादशाह की है। यहां 41 वर्षीय जितेंद्र पुत्र चत्तर सिंह ने शनिवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। जितेंद्र सब्जी विक्रेता थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। परिजन बोले- इलाज भी चल रहा था परिजनों के मुताबिक जितेंद्र तांत्रिक बाधा से परेशान थे। उन्हें लगता था कि किसी ने उन पर कुछ करा दिया है। उनका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। आत्महत्या के मामले में पुलिस घटना की परिस्थितियों और अन्य कारणों की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *