![]()
चेन्नई में दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन ने साउथ जोन के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन नाबाद हैं। ईस्ट जोन की कप्तानी ईशान किशन और साउथ जोन की तिलक वर्मा कर रहे हैं। फाइनल 6 से 10 सितंबर तक चेन्नई में खेला जा रहा है। पहले दिन के पहले सेशन में ईस्ट जोन बल्लेबाजी कर रहा है। शमी का 100वां फर्स्ट-क्लास मैच मोहम्मद शमी ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ उतरते ही अपने करियर का 100वां फर्स्ट-क्लास मैच पूरा कर लिया। इस खास मौके पर उन्हें बधाई दी गई। शमी दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले शमी को सम्मान में 100 नंबर की स्पेशल जर्सी दी गई। साथ ही उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की साइन की गई बॉल भी दी गई। वैभव ने सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन बनाए वैभव ने सेंट्रल जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल में 81 गेंदों पर 92 रन की पारी खेली। दूसरी पारी में भी उन्होंने 40 रन बनाए। ईस्ट जोन ने यह मुकाबला चार विकेट से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। इस मैच के दौरान वैभव ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। वे दलीप ट्रॉफी में अर्धशतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 ईस्ट जोन: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, शिखर मोहन, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), एमडी कौनैन कुरैशी, अनुकूल रॉय, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार। साउथ जोन: रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधिश।
Source link
दलीप ट्रॉफी फाइनल- ईस्ट जोन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी:वैभव सूर्यवंशी-अभिमन्यु ईश्वरन क्रीज पर; शमी का 100वां फर्स्ट-क्लास मैच
