Headlines

गोरखपुर में चाइनीज मांझा में उलझ गया छात्र:कट गया जबड़ा, डॉक्टर ने लगाए 12 टांके, कॉलेज से घर जाते समय हादसा हुआ




गोरखपुर में चाइनीज मांझा की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। गीडा स्थित कालेज से बाइक से घर लौट रहे 19 वर्षीय बीबीए छात्र हर्ष निगम का हाबर्ट बांध फोरलेन पर मांझा से जबड़ा कट गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने 12 टांके लगाए। गीडा से सूरजकुंड आ रहा था छात्र
हर्ष निगम पुत्र अजय निगम सूरजकुंड स्थित सुभाष चंद्र बोस नगर कालोनी का रहने वाला है। वह गीडा स्थित आइटीएम कालेज में बीबीए सेकेंड इयर का छात्र है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम करीब चार बजे वह कालेज से बाइक से घर लौट रहा था। हार्बर्ट बांध फोरलेन पर पहुंचते ही प्रतिबंधित मांझा उसके हेलमेट में फंस गया। जबड़ा कटने के बाद वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद राहगीरों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी परिवार को दी। घटना के बाद परिवार और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रतिबंधित मांझा की बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *