![]()
गोरखपुर में जन्माष्टमी के मौके पर जिला महिला अस्पताल में एक खास आयोजन किया गया। अस्पताल प्रशासन ने इस दिन जन्म लेने वाले नन्हें बच्चों के साथ जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया। नवजातो को कान्हा और राधा रानी के सुंदर कपड़े पहनाए गए और उन्हें विशेष रूप से सजाया गया। SIC ने इस मौके पर सभी नवजात बच्चों के परिवारों मिठाई खिलाकर बधाई दी। अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम को देखकर मरीज और उनके परिजन काफी खुश नजर आए। पूरा परिसर उत्सव के माहौल में डूबा रहा। SIC बोले- बच्चे हैं कान्हा और राधा का रूप
कार्यक्रम के दौरान SIC ने कहा कि आज जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर जो बच्चे अस्पताल में पैदा हुए हैं, वे साक्षात कान्हा और राधा का ही रूप हैं। भगवान के जन्मदिन पर इन बच्चों का दुनिया में आना पूरे अस्पताल परिवार के लिए बेहद खुशी और सौभाग्य की बात है। इसी खुशी को दोगुना करने के लिए बच्चों के लिए यह विशेष आयोजन किया गया और उन्हें नए कपड़े व गिफ्ट दिए। परिजनों के खिले चेहरे
अस्पताल प्रशासन की इस पहल से नवजात बच्चों के माता-पिता और परिजन बेहद खुश दिखे। परिजनों ने कहा कि अस्पताल में इस तरह का सम्मान और प्यार मिलेगा, इसकी उन्होंने उम्मीद भी नहीं की थी। जन्माष्टमी के दिन बच्चे का जन्म होना ही अपने आप में बड़ी बात थी, ऊपर से अस्पताल स्टाफ द्वारा उन्हें कान्हा और राधा के रूप में सजाकर गिफ्ट देना इस दिन को हमेशा के लिए यादगार बना गया।
Source link
गोरखपुर में जिला महिला अस्पताल में गूंजीं किलकारियां:नवजातों को कान्हा-राधा के कपड़े पहनाकर मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
