Headlines

गोरखपुर में विश्वकर्मा पूजा आयोजित:वंशिका बोलीं- शिल्प वास्तुकला सृजन का प्रतीक, तकनीकी ज्ञान जीवन में अपनाएं




गोरखपुर में 17 सितंबर को गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर प्रार्थना सभा में भगवान विश्वकर्मा का पूजन श्रद्धापूर्वक किया गया। जय प्रकाश मणि त्रिपाठी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय की बसों एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। कक्षा नौ की छात्रा वंशिका पांडेय ने भगवान विश्वकर्मा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्हें शिल्प, वास्तुकला, तकनीकी ज्ञान, कौशल एवं सृजन के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, हुनर और तकनीकी दक्षता को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को श्रम के सम्मान और कौशल के महत्व का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *