Headlines

BJP प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर बनीं महिला आयोग की सदस्य:योग में MA और भरतनाट्यम में ग्रेजुएट; राज्यपाल की मंजूरी के बाद आदेश जारी




हरियाणा सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग ने भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर को ‘हरियाणा राज्य महिला आयोग’ का नया सदस्य नियुक्त किया है। विभाग के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी (IAS) द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, राज्यपाल की मंजूरी के बाद यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहीं वैशाली तोमर की इस नियुक्ति को उनके राजनीतिक अनुभव और महिला मुद्दों पर लगातार सक्रियता के इनाम के तौर पर देखा जा रहा है। हरियाणा राज्य महिला आयोग अधिनियम, 2012 की धारा 3 की उप-धारा 2 (b) के तहत राज्यपाल के आदेशानुसार यह नियुक्ति की गई है। शिक्षा, संस्कृति और सेवा का संगम 16 मई 1987 को जन्मीं वैशाली तोमर शैक्षणिक और सांस्कृतिक रूप से बहुआयामी व्यक्तित्व हैं। वैशाली तोमर ने CCS यूनिवर्सिटी से M.A. (इंग्लिश), M.A. (योग), बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, बैचलर इन म्यूजिक और भरतनाट्यम में ग्रेजुएशन किया है। संगठन में लंबा सफर वर्तमान में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता होने के साथ-साथ वे युवा मोर्चा की मीडिया प्रभारी और महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुकी हैं। भाजपा महिला मोर्चा में लंबे समय तक काम करने और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने के कारण वैशाली तोमर की इस भूमिका को बेहद अहम माना जा रहा है। आयोग का सदस्य बनने के बाद प्रदेश में महिला सुरक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण और जन-जागरूकता अभियानों में तेजी आने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *