![]()
गोरखपुर के ब्रह्मपुर विकास खंड में पूर्वांचल ग्रामीण सेवा समिति (PGSS) और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के संयुक्त प्रयास से दो दिवसीय श्रवण जांच शिविर आयोजित किया गया। समृद्धि परियोजना के तहत 21 और 22 जुलाई देर शाम 7:00 बजे तक लगे इस शिविर में सुनने में परेशानी वाले दिव्यांगजनों की मुफ्त जांच की गई। शिविर में ब्रह्मपुर विकास खंड की 25 ग्राम पंचायतों से आए 32 दिव्यांगजनों की सुनने की क्षमता की जांच की गई। अधिकतर बच्चे अपने माता-पिता के साथ पहुंचे थे। जांच के बाद सभी की रिपोर्ट तैयार की गई, जिससे आगे उनका इलाज और जरूरी सहायता मिल सके। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ ने किया परीक्षण श्रवण जांच बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर के वरिष्ठ ऑडियोलॉजिस्ट ओम प्रकाश ने की। उन्होंने सभी लाभार्थियों की सुनने की क्षमता का परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की, ताकि जरूरत के अनुसार उन्हें सही इलाज और उपकरण उपलब्ध कराए जा सकें। रिपोर्ट के आधार पर मिलेंगे हियरिंग एड समृद्धि परियोजना के प्रबंधक आनंद शंकर पांडेय ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पात्र दिव्यांगजनों को जल्द ही हियरिंग एड (श्रवण यंत्र) दिए जाएंगे। जिन बच्चों को इलाज की जरूरत होगी, उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं से भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को बेहतर सुनने की सुविधा देकर उन्हें पढ़ाई और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। लोगों ने सराहा प्रयास शिविर के दौरान बच्चों के अभिभावकों को भी विशेषज्ञों ने जरूरी जानकारी और सलाह दी। आयोजन को सफल बनाने में अशोक, युवराज, सरिता, रामजी, वंदना, राधेश्याम, शिशुपाल, सुशीला, उषा और विवेकानंद सहित पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था ने कहा कि आगे भी ऐसे शिविर लगाकर दिव्यांगजनों तक जरूरी सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी।
Source link
गोरखपुर में 32 दिव्यांगों की हुई श्रवण जांच:जल्द मिलेंगे हियरिंग एड, रिपोर्ट के आधार पर मिलेगी मदद
