Headlines

गोहाना में पोषण जागरूकता कार्यक्रम:आंगनवाड़ी वर्कर और महिलाओं ने लिया हिस्सा, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रही थीम




सोनीपत जिले में गोहाना के गौतम नगर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण जागरूकता कार्यक्रम किया। यह कार्यक्रम पोषण माह के तहत हुआ, जिसकी अध्यक्षता परियोजना अधिकारी सुशीला देवी ने की। इसमें आंगनवाड़ी वर्कर और स्थानीय महिलाओं ने हिस्सा लिया। सुशीला देवी ने बताया कि 9वां राष्ट्रीय पोषण माह 1 सितंबर 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इसकी थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ है। इसका मकसद गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, बच्चों और किशोरियों में पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। पोषण सेवाओं का लाभ उठाने की अपील उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित और पौष्टिक खाना बहुत जरूरी है। पोषण माह में लोगों को खाने में विविधता रखने, पर्याप्त प्रोटीन लेने और एनीमिया कम करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं से आंगनवाड़ी केंद्रों से मिल रही पोषण सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। सुशीला देवी ने यह भी कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों का काम सिर्फ पोषण सेवाएं देना नहीं है, बल्कि परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए जागरूक करना भी उनकी खास जिम्मेदारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *