Headlines

गौरा में दुर्गा पूजा की तैयारी:दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य बनाने में जुटा गौरा स्पोटिंग क्लब




वाराणसी में गौरा ग्राम सभा में इस बार दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन गौरा स्पोटिंग क्लब की ओर से किया जाएगा। महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने दुर्गा पूजा के लिए पंडाल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोजन को लेकर पंडाल को आकर्षक रूप देने और पूजा स्थल की सजावट की तैयारियां की जा रही हैं। धार्मिक आयोजनों में सक्रिय रहता है क्लब गौरा स्पोटिंग क्लब की ओर से इससे पहले भी विभिन्न धार्मिक आयोजनों में सहयोग किया जाता रहा है। शिवरात्रि के अवसर पर क्लब की ओर से शिव भक्तों के लिए नि:शुल्क खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा रामलीला के दौरान पार्श्व वर्णन की जिम्मेदारी भी क्लब की ओर से निभाई जाती रही है। ग्रामीणों में आयोजन को लेकर उत्साह क्लब के सदस्यों ने बताया कि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने का प्रयास रहेगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह है और लोग तैयारियों में सहयोग कर रहे हैं। समिति की ओर से पूजा पंडाल को धार्मिक एवं आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *