![]()
जशपुर में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार राय ने पत्रकारवार्ता में अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र और लोगों की सेवा को समर्पित सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा देशभर में एक महीने का ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, समर्पण, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही अलग-अलग सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्र सेवा और समर्पण की प्रेरणा है मोदी की यात्रा कृष्ण कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल सिर्फ राजनीतिक यात्रा तक सीमित नहीं हैं। यह राष्ट्र सेवा, जनकल्याण, त्याग, तपस्या और समर्पण की प्रेरणा देने वाली यात्रा है। प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को सबसे ज्यादा अहमियत दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देश बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। भारत ने दुनिया में मजबूत, सक्षम और निर्णायक देश के रूप में अपनी पहचान बनाई है। आज पूरी दुनिया भारत की ओर उम्मीद और भरोसे से देख रही है। बूथ स्तर तक चलाया जाएगा अभियान कृष्ण कुमार राय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन में छिपे सेवा भाव को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक महीने तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। अभियान राष्ट्रीय स्तर से प्रदेश, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक चलेगा। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समाज के अलग-अलग वर्गों की भागीदारी पर जोर रहेगा। ये कार्यक्रम होंगे अभियान के तहत ‘आशीर्वाद का दिया’, ‘सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ जैसे कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत सेवा गतिविधियां, सेवा सेतु अभियान, रंगोली राष्ट्र, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज और जनसेवक महाकुंभ जैसे आयोजन भी किए जाएंगे। 7 अक्टूबर को पूरे होंगे सार्वजनिक जीवन के 25 साल कृष्ण कुमार राय ने बताया कि 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। आगामी 7 अक्टूबर को उनके सार्वजनिक जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव के 25 साल पूरे होंगे। इसी अवसर को केंद्र में रखते हुए भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस पड़ाव को केवल राजनीतिक उपलब्धि के रूप में नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संदेश के रूप में लोगों तक पहुंचाना चाहती है। सेवा भाजपा के संगठन का मूल संस्कार: रायमुनी भगत जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि भाजपा के लिए सेवा किसी विशेष अवसर पर चलाया जाने वाला अभियान नहीं, बल्कि संगठन का मूल संस्कार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों से साबित किया है कि जनसेवा, सुशासन और समर्पण से समाज और राष्ट्र में व्यापक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास हुआ है। अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता समाज के बीच पहुंचकर सेवा गतिविधियों में भाग लेंगे और लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम करेंगे। जशपुर के सभी मंडल और बूथों पर होंगे कार्यक्रम रायमुनी भगत ने कहा कि जशपुर जिले में भी अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। जिले के सभी मंडलों और बूथों तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आम लोगों की सहभागिता से इसे जनअभियान बनाने का प्रयास किया जाएगा। आम लोगों की भागीदारी पर रहेगा जोर भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आम नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के जरिए प्रधानमंत्री मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
Source link
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे:जशपुर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा चलाएगी सेवा संकल्प अभियान
