![]()
गौ सम्मान अभियान के तहत देशभर में प्रांतीय बैठकें चल रही हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को राजस्थान के पुष्कर निवासी स्वामी गोपालानंद महाराज मुंगेर पहुंचे। उन्होंने बड़ी बाजार के एक होटल में जिले के गौ रक्षा दल के सदस्यों, गौ पालकों और अलग-अलग संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि मुंगेर जिले के सभी नौ प्रखंडों के हर गांव में कमेटी बनाई जाएगी। ये कमेटियां घर-घर जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएंगी। स्वामी गोपालानंद महाराज ने बताया कि बिहार के सभी जिलों के प्रखंडों और गांवों से हस्ताक्षर वाले आवेदन जमा किए जाएंगे। उद्देश्य पूरे भारत में गौ हत्या पर रोक लगाना इन आवेदनों को राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल और मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा। इसमें गौ सम्मान और गौ रक्षा की मांग की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस अभियान में गौ पालकों, गौ रक्षा से जुड़े लोगों के साथ-साथ आम लोगों को भी जोड़ा जाएगा। स्वामी गोपालानंद महाराज ने अभियान के उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य पूरे भारत में गौ हत्या पर रोक लगाना है। साथ ही, गौ सेवा के लिए केंद्रीय नीति बनाना, केंद्रीय गोपालन मंत्रालय बनाना और गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना भी शामिल है। राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को सौंपे जा चुके आवेदन उन्होंने कहा कि भारत की खेती, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और आध्यात्मिक परंपरा में गाय का अहम स्थान है। इसी मकसद से इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। महाराज ने बताया कि इस अभियान में किसी व्यक्ति या संगठन को खास नेतृत्व नहीं दिया गया है। गौ माता को प्रधान संरक्षक और नंदी बाबा को अध्यक्ष मानकर देशभर के गौ सेवक और साधु-संत इसे आगे बढ़ा रहे हैं। महाराज ने जानकारी दी कि अब तक देश के 36 राज्यों से करीब 20 करोड़ हस्ताक्षर वाले आवेदन अलग-अलग राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों को सौंपे जा चुके हैं। गौ प्रेमियों और गौ सेवकों के पहुंचने की बात 17 दिसंबर 2026 को देशभर के गौ सेवकों के इकट्ठा होने का कार्यक्रम तय है। इस अभियान के तहत सरकार को करीब 31 करोड़ हस्ताक्षर वाले आवेदन सौंपने का लक्ष्य रखा गया है। बिहार में 17 दिसंबर को पटना में महा गौ सम्मान अभियान आयोजित होगा। इसमें राज्य की सभी ग्राम पंचायतों से गौ प्रेमियों और गौ सेवकों के पहुंचने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि बिहार में 8 हजार से अधिक ग्राम पंचायतें हैं। प्रत्येक पंचायत से करीब 50 लोगों को पटना ले जाने की तैयारी की जा रही है। मुंगेर से भी पांच हजार से अधिक लोगों के पटना पहुंचने का दावा किया गया। बैठक में किरण झा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य राजेश जैन, महंत देवनायक और भाजपा नेता प्रशांत यादव मंच पर मौजूद रहे। वहीं गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष रमन मिश्रा, प्रिंस कुमार, प्राण नाथ भारत, सौरव कुमार, सुबोध, अंकित, दीपक, सागर, निशु, सन्नी, हिमांशु और चंदन पटेल समेत 100 से अधिक गौ पालक एवं गौ रक्षा दल के सदस्य शामिल हुए।
Source link
गौ सम्मान अभियान, पटना में जुटेंगे 4 लाख गौ सेवक:मुंगेर के हर गांव में कमेटी बनाकर चलाएंगे हस्ताक्षर अभियान
