ग्रामीण इलाकों में भी 25 दिन में सिलेंडर बुकिंग होगी:अभी 45 दिन में हो रही थी; अब शहर–गांव में एक जैसे नियम




अब गांवों में भी लोग 25 दिन में गैस सिलेंडर बुक कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने ग्रामीण इलाकों में घरेलू LPG सिलेंडर बुक करने का 45 दिन का नियम खत्म कर दिया है। शहरी क्षेत्रों में सिलेंडर रिफिल बुकिंग का अंतराल 25 दिन है। केंद्रीय पेट्रोलियम राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को बताया कि सरकार ने सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को इस नए नियम को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए हैं। ईरान जंग के दौरान पाबंदियां लगाई थीं सुरेश गोपी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जंग के दौरान LPG सप्लाई पर दबाव था। इसके चलते 9 मार्च 2026 को शहरी इलाकों में रिफिल बुकिंग का अंतर 25 दिन और 12 मार्च को ग्रामीण इलाकों में 45 दिन कर दिया गया था। सप्लाई की स्थिति सुधरने के बाद फैसला मंत्री ने कहा कि LPG सप्लाई की मौजूदा स्थिति में सुधार हुआ है और पेंडिंग बुकिंग में कमी आई है। इसी वजह से केंद्र सरकार ने यह पाबंदी हटा दी है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 11.50 रुपए महंगा 1 सितंबर को तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹11.50 का इजाफा किया है। इसके अलावा, 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर भी 2 रुपए महंगा होकर अब ₹764 का हो गया है। ———————— ये खबर भी पढ़ें… आज सोना ₹2409 और चांदी ₹3967 सस्ती: 10 ग्राम सोना ₹1.52 लाख पर आया, एक किलो चांदी ₹2.35 लाख की बिक रही सोने-चांदी के दाम में आज यानी 7 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 2,409 रुपए घटकर 1.52 लाख रुपए पर आ गई है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत आज 3,967 रुपए घटकर 2.31 लाख रुपए पर आ गई। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने की कीमत 1.55 और चांदी के दाम 2.35 लाख रुपए थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *