.
आज की सबसे बड़ी खबर जयपुर से है। यहां आमेर किले तक जीप ले जाने को लेकर ड्राइवर और गाइड में कहासुनी हो गई। इस दौरान ड्राइवर ने गाइड के पेट में चाकू घोंप दिया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
पहले टॉप 5 खबरें 1. मॉल की 7वीं मंजिल से कूदा स्कूल मालिक जयपुर में बनीपार्क स्थित एक प्राइवेट स्कूल के मालिक ने सुसाइड कर लिया। स्कूल मालिक ने अजमेर रोड स्थित मॉल की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पत्नी से मनमुटाव के कारण वे करीब 4 महीने से तनाव में थे। पूरी खबर पढ़ें

2. बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बोले- सोनिया-राहुल को सबक सिखाना जरूरी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को सबक सिखाना जरूरी है, तभी राष्ट्रभक्त बनेंगे। अमेरिका और यूरोप ने राहुल गांधी पर इन्वेस्टमेंट किया, लेकिन बेकार हो गया। अब तरीका बदलकर कॉकरोच जैसों पर इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें
3. मुख्यमंत्री के रोड शो में मंत्री की तबीयत बिगड़ी नगर निकायों के पहले चरण (9 सितंबर) के चुनाव के प्रचार का शोर थम गया है। आखिरी दिन सीएम भजनलाल शर्मा ने अलवर और भरतपुर में रोड शो किया। अलवर में रोड शो के दौरान वन राज्य मंत्री संजय शर्मा को खड़े-खड़े चक्कर आने लगे। इसके बाद वो गाड़ी में नीचे बैठ गए। पूरी खबर पढ़ें

4. पायलट बोले- सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने पर मुझे गर्व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने सोमवार को अपने जन्मदिन पर टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने के दिन को याद करते हुए पोस्ट किया है। पायलट ने टेरिटोरियल आर्मी की अपनी यूनिट 124 सिख रेजिमेंट का हिस्सा होने को गर्व की बात बताया है। पूरी खबर पढ़ें
5. संजय के अग्रवाल ने मुख्य न्यायाधीश की ली शपथ राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल को राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई। जस्टिस संजय के अग्रवाल ने राजस्थान हाईकोर्ट के 44 वें मुख्य न्यायधीश पद की शपथ ली। पूरी खबर पढ़ें

अब 3 अहम खबरें 6. जीप ड्राइवर ने गाइड के पेट में चाकू घोंपा जयपुर में आमेर में जीप ड्राइवर और गाइड में किले तक गाड़ी ले जाने को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान जीप ड्राइवर आजम ने अपने साथी नाजिश के साथ गाइड मनीष सोनी के पेट में चाकू घोंप दिया। घायल गाइड को इलाज के लिए SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पूरी खबर पढ़ें

7. बस की स्टीयरिंग फेल, नदी की रपट से नीचे उतरी पाली में सुमेरपुर रोड पर प्राइवेट बस की स्टीयरिंग फेल होने से प्राइवेट बस बेकाबू होकर बांडी नदी की रपट से नीचे उतर गई। हादसे में बस ड्राइवर समेत 9 लोग चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। पूरी खबर पढ़ें
8. मकान की दीवार ढही, 1 की मौत, 7 घायल भरतपुर जिले के सेवर कस्बे में मकान की दीवार ढहने से मलबे में 8 लोग दब गए। सभी घायलों को तुरंत RBM अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने 1 महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि 7 घायलों का इलाज चल रहा है। बंदर के कूदने से दीवार गिरी थी। पूरी खबर पढ़ें
खबर जो हटकर है 9. वोट के लिए सब्जी बेची, बर्तन धोए कोटा में नगर निगम चुनाव के प्रचार के अनोखे रंग देखने को मिले। वार्ड 19 से भाजपा प्रत्याशी राकेश पुटरा ने ठेले पर सब्जी बेची। वहीं वार्ड 33 में निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण मुरारी ने एक महिला के मकान के बाहर बर्तन धोए और पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

कल क्या होगा खास 10. निकाय चुनाव के लिए रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां प्रदेश में 9 सितंबर को 163 निकायों में चुनाव करवाने के लिए 8 सितंबर को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। सभी जिला मुख्यालयों से इन पार्टियों को बूथों के लिए रवाना किया जाएगा।
