Headlines

ग्रुप स्टडी के लिए घर आकर हैक किए सीसीटीवी, ईमेल:मुजफ्फरपुर में महिला बोली- बेटी का फ्रेंड अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा; FIR दर्ज




मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में बेटी के स्कूल फ्रेंड होने के कारण घर में ग्रुप स्टडी के लिए आने-जाने वाले 21 साल के छात्र पर अब मां-बेटी को लगातार परेशान करने, अश्लील मैसेज भेजने और धमकाने का आरोप लगा है। महिला का आरोप है कि पति के कतर में रहने और घर में मां-बेटी के अकेले होने का फायदा उठाकर छात्र ने पिछले करीब छह महीने से घर पर आना-जाना बढ़ा दिया। विरोध करने पर खत मैंने तुम्हारे सीसीटीवी और ईमेल हैक कर लिए हैं। अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर अभद्र भाषा और अश्लील मैसेज भेजने लगा। मामले में महिला ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। स्कूल फ्रेंड होने के कारण घर पर था आना-जाना महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि आरोपित छात्र उसकी बेटी का स्कूल फ्रेंड है। पढ़ाई के सिलसिले में ग्रुप स्टडी के लिए वह घर आता-जाता था। इसी वजह से परिवार को भी उस पर भरोसा था। आरोप है कि धीरे-धीरे छात्र का घर पर आना-जाना बढ़ता गया और करीब छह महीने से वह परिवार के निजी मामलों में भी हस्तक्षेप करने लगा। महिला के अनुसार, जब उसके व्यवहार का विरोध किया गया तो छात्र ने मां-बेटी को परेशान करना और धमकाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद छात्र अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल और मैसेज करने लगा। अश्लील मैसेज और अभद्र भाषा का आरोप प्राथमिकी में महिला ने आरोप लगाया है कि छात्र फोन पर अश्लील मैसेज भेजता है और अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। कॉल के जरिए भी लगातार परेशान किया जाता है। आरोप है कि छात्र ने घर में लगे सीसी कैमरे, जीमेल आईडी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तक अनधिकृत पहुंच बनाने की कोशिश की। महिला का कहना है कि छात्र मां-बेटी की तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता है। कथित तौर पर वह कहता है कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो दोनों की तस्वीरें सार्वजनिक कर उनकी ‘इज्जत की धज्जियां उड़ा देगा’। बेटी को अगवा कर देह व्यापार में बेचने की धमकी का आरोप महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में छात्र पर सबसे गंभीर आरोप बेटी को अगवा करने की धमकी देने का लगाया है। आरोप है कि छात्र धमकी देता है कि उसकी बात नहीं मानने पर बेटी का अपहरण कर उसे देह व्यापार के धंधे में बेच देगा। महिला का आरोप है कि इन धमकियों के कारण वह और उसकी बेटी लगातार डर के माहौल में रह रही हैं। छात्र पर दबाव बनाने और अपनी बात मनवाने के लिए तरह-तरह की धमकियां देने का आरोप लगाया गया है। सीसी कैमरा और जीमेल तक पहुंच की भी जांच महिला ने आरोपित पर घर के सीसी कैमरे, जीमेल आईडी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को हैक करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस अब इस आरोप की भी जांच करेगी कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों या ऑनलाइन अकाउंट तक वास्तव में किस तरह और किस माध्यम से पहुंच बनाई गई। अलग-अलग नंबरों से किए गए कथित कॉल, मैसेज और सोशल मीडिया से जुड़े साक्ष्यों की भी जांच की जा सकती है। पुलिस जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। नगर थानेदार ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई नगर थाना पुलिस ने महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नगर थानेदार जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और कॉल-मैसेज से जुड़े तथ्यों को भी देखा जाएगा। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *