Headlines

उज्जैन में मारपीट में घायल युवक की मौत:4 दिन से अस्पताल में भर्ती था शाहरुख; गाली-गलौज के बाद लट्ठ से किया था हमला, विजय हिरासत में




उज्जैन के देवास गेट थाना क्षेत्र की हीरामील की चाल में 2 अक्टूबर की रात हुई मारपीट में घायल शाहरुख की मंगलवार को देवास के अमलतास अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाद शाहरुख और विजय के बीच गाली-गलौज को लेकर हुआ था। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने उसी दिन केस दर्ज किया था। शाहरुख की मौत के बाद पुलिस ने विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रात 3 बजे हुआ था विवाद पुलिस के अनुसार, 2 अक्टूबर की रात करीब 3 बजे हीरामील की चाल में शाहरुख और विजय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों एक-दूसरे से गाली-गलौज कर रहे थे। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद शांत नहीं हुआ। विजय की शिकायत के अनुसार, शाहरुख और उसके साथियों ने उसे घर से बाहर बुलाकर मारपीट की। आरोप है कि शाहरुख के साथ मौजूद लोगों ने उसे लात-घूंसों से पीटा, जबकि शाहरुख और अन्य आरोपियों पर पाइप व डंडे से मारने के आरोप लगाए गए थे। सिर में चोट लगने के बाद बेहोश हुआ शाहरुख शाहरुख के दोस्त के बयान के मुताबिक, करीब 3.45 बजे दोबारा दोनों के बीच चिल्लाने की आवाज आई। मौके पर पहुंचे तो शाहरुख जमीन पर पड़ा था और विजय के हाथ में लट्ठ था। शाहरुख के सिर के पीछे और पैर में चोट लगी थी। वह होश में नहीं था। दोस्त उसे पहले चरक अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उज्जैन के अन्य अस्पतालों में ले जाने के बाद शाहरुख को अमलतास मेडिकल अस्पताल, देवास में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR देवास गेट पुलिस ने 2 अक्टूबर को विजय की शिकायत पर शाहरुख समेत चार लोगों के खिलाफ BNS की धाराओं में केस दर्ज किया था। वहीं, शाहरुख पक्ष की शिकायत भी पुलिस को मिली थी। मौत के बाद पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की दोबारा जांच कर रही है। मामले में धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *