![]()
गिरवाई थाना क्षेत्र के वीरपुर बांध में बुधवार दोपहर एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बांध से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह यादव ने बताया कि मृतक की पहचान वीरपुर बांध निवासी 43 वर्षीय मनोज कुशवाह के रूप में हुई है। मनोज मकानों में सेंटिंग लगाने का काम करता था। शव निकालने के बाद बांध में एक बाइक भी मिली, जिसकी पहचान मनोज की बाइक के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मनोज की चार बेटियां और एक बेटा है। बीते दिन उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह बाइक लेकर घर से निकला था। यह भी पता चला है कि घटना से पहले उसने शराब का सेवन किया था। पुलिस के अनुसार, मनोज का शव बांध में काफी अंदर मिला है। इस आधार पर पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि उसने आत्महत्या की है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Source link
ग्वालियर के वीरपुर बांध में युवक का शव मिला:विवाद के बाद घर से निकला था, बाइक भी पानी से बरामद
