Headlines

ग्वालियर में गणेश पंडाल का पोस्टर फाड़ने पर विवाद:दो पक्षों में मारपीट, 3 घायल; 6 नामजद सहित अन्य पर केस




ग्वालियर के रमटापुरा में देर रात गणेश पंडाल का पोस्टर फाड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस झगड़े में पंडाल लगाने वाले 3 लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलने पर ग्वालियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायल पक्ष और स्थानीय लोग बाद में कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गए और हंगामा किया। पुलिस ने इस मामले में 6 नामजद सहित अन्य लोगों पर केस दर्ज किया है। पोस्टर फाड़ने पर शुरू हुई कहासुनी दरअसल, रमटापुरा में गणेश उत्सव के लिए पंडाल लगाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई है। शनिवार रात पंडाल में लगा भगवान गणेश का पोस्टर किसी ने फाड़ दिया। जब पंडाल लगाने वाले लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो वे नाराज हो गए। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। पोस्टर फाड़ने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। झगड़े में अर्पण श्रीवास, संजू और दीपक माझी घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही ग्वालियर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे लोग घटना के बाद घायल पक्ष के लोग और स्थानीय नागरिक कार्रवाई की मांग को लेकर ग्वालियर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ग्वालियर थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि अर्पण श्रीवास, संजू और दीपक माझी के साथ मारपीट के मामले में इरफान पठान, सौरभ तोमर, रजत भदौरिया, प्रिंस सक्सेना, विक्की चौहान और कार्तिक सहित अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटना से जुड़े वीडियो को भी जांच में शामिल किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *