![]()
रोहतक जिले में महम थाना क्षेत्र के सैमाण गांव में ग्रामीणों ने दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शराब के ठेके पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार ने अपने आदमियों को भेजकर गांव में परचून की दुकान चलाने वाले दुकानदार राहुल के साथ मारपीट की थी। ग्रामीणों किताबो, बलजीत, पिंकी, कमलेश, परमजीत और नवीन ने बताया कि 4 दिन पहले ठेकेदार के आदमी कार में सवार होकर नवीन की दुकान पर आए थे। उनकी कार गलियों में बहुत तेज गति से चल रही थी। आते ही उन्होंने दुकानदार पर अवैध शराब बेचने का आरोप लगाया और दुकान पर बैठे नवीन के छोटे भाई राहुल के साथ मारपीट की। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने इस मारपीट की शिकायत महम पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ठेके पर ताला लगाने की सूचना मिलने पर महम थाना प्रभारी सतपाल मौके पर आए और ग्रामीणों को समझाया। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पूछताछ करने की बात कही। ‘ग्रामीणों और ठेकेदार पक्ष को थाने बुलाया’ थाना प्रभारी सतपाल ने यह भी कहा कि ठेके पर ताला लगाना गलत है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अगर कोई झगड़ा है तो पुलिस को शिकायत दें, आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों और ठेकेदार पक्ष को थाने बुलाया गया है। अगर दोनों पक्षों में सुलह हो जाती है तो ठीक है, नहीं तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
Source link
रोहतक में ग्रामीणों ने शराब ठेके पर जड़ा ताला:दुकानदार से मारपीट के बाद भड़के, अवैध शराब बेचने का लगाया आरोप
