Headlines

ग्वालियर में बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत:तापमान में गिरावट आई, हवा में नमी का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज




ग्वालियर में कई दिनों से जारी उमस और गर्मी से गुरुवार सुबह हुई बारिश ने राहत दिलाई। लंबे इंतजार के बाद हुई वर्षा से तापमान में गिरावट आई और मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के बाद सड़कों पर पानी नजर आया और वातावरण में ठंडक घुल गई। पिछले कई दिनों से शहर में बादल छाए रहने के बावजूद अच्छी बारिश नहीं हो रही थी। उमस के कारण लोगों को दिन के साथ रात में भी परेशानी हो रही थी। घरों के भीतर भी गर्मी और पसीने की चिपचिपाहट से लोग परेशान थे। ऐसे में गुरुवार सुबह हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी। वर्षा के बाद मौसम हुआ सुहाना सुबह बारिश के दौरान हवा में नमी का स्तर 91 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिक नमी के कारण बारिश से पहले उमस का असर बना हुआ था, लेकिन वर्षा के बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग पहले से ही ग्वालियर में बारिश की संभावना जता रहा था। लगातार बादल छाने के बाद आखिरकार गुरुवार को हुई बारिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *