![]()
विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। सत्र हंगामेदार रहेगा। मानसून सत्र में कांग्रेस स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री और कैमरे बैन करने के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी। पहले ही दिन कांग्रेस इस मुद्दे को उठाकर इसकी शुरुआत कर रही है। कांग्रेस विधायक सुबह ही पोद्दार स्कूल पहुंच गए और वहां से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अुगवाई में पैदल मार्च करते हुए इस स्कूल एंट्री बैन मुद्दे को उठाया है। विधानसभा सत्र के पहले दिन आज राज्यपाल से मंजूरी मिल चुके बिल्स का ब्यौरा सदन में रखा जाएगा। इसके बाद हाल ही निधन हुए पूर्व विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी। बीएसी की बैठक में तय होगा मानसून सत्र का कामकाज विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सदन की कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक होगी। बीएसी की बैठक में मानसून सत्र का कामकाज तय होगा। सदन कितने दिन चलेगा इस पर भी फैसला होगा। यूसीसी बिल और ट्री बिल पेश करने या नहीं करने पर भी बीएसी की बैठक में फैसला होगा। निकाय चुनावों की आचार संहिता के कारण दोनों बिल्स को सदन में पारित करवाने को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही थी। आज इस पर फैसला होगा। राज्यपाल ने 10 बिल लौटाए, 9 गहलोत राज के राज्यपाल ने 10 बिल फिर से विचार करने के लिए विघानसभा को लौटा दिए हैं। इनमें से 9 बिल गहलोत राज के हैं और 1 बिल वसुंधरा राजे सरकार के वक्त का है। मॉब लिचिंग के खिलाफ गहलोत राज में बनाया गया बिल भी राज्यपाल ने फिर विचार के लिए लौटा दिया है।
Source link
विधानसभा का मानसून सत्र आज से,राज्यपाल ने लौटाए 10 बिल:आज यूसीसी बिल पर फैसला; स्कूलों में मीडिया कवरेज रोक के खिलाफ कांग्रेस का पैदल मार्च
