Headlines

घर में घुसकर पड़ोसी पर चाकू-डंडों से हमला:जांघ और हाथ में गंभीर घाव, हॉस्पिटल में भर्ती; मामूली बात पर हुआ था विवाद




कोटा में आज सुबह करीब 8 बजे पड़ोसी घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के जांघ और हाथ पर गंभीर घाव हो गया, जिसे तुरंत एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, करीब 5-7 दिन से पड़ोसियों के बीच मामूली बात को लेकर झगड़ा चल रहा था, हालांकि इस मामले में दोनों परिवारों के बीच आपस में समझाइश भी हुई थी। इसके बाद आज एक पक्ष के 2 भाईयों ने पड़ोसी युवक विक्रम सोनवाल (24) पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना बाबा घाट, हरिजन बस्ती नयापुरा थाना क्षेत्र की है। घायल के बड़े भाई रोशन ने बताया कि पड़ोस के 2 भाई नीरज और धीरज करीब 5-7 दिन से उसके छोटे भाई विक्रम से अपशब्द कह रहे थे। इस बात को लेकर 3-4 दिन पहले पड़ोसी के घर जाकर समझाइश भी की थी। आज भी हमले से पहले पड़ोसी के घर जाकर बातचीत की थी। मैं अपने बच्चों और छोटे भाई के बच्चों को स्कूल छोड़ने चला गया था। करीब 8 बजे के आसपास दोनों भाई नीरज और धीरज हमारे घर में घुस गए। एक के हाथ में डंडा, दूसरे के हाथ में चाकू था। घर में घुसते ही दोनों ने विक्रम पर चाकू और डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। आवाज सुनकर मेरी पत्नी सुमन बीच बचाव करने पहुंची। आरोपियों ने मेरी पत्नी पर भी डंडे से हमला किया। और फिर मौके से भाग गए। विक्रम के तीन चार जगह चाकू लगे हैं। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। अभी पीड़ित की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *