Headlines

घर में फंदे पर लटका मिला हलवाई का शव:पत्नी-बच्चे एक साल से अलग रह रहे थे, देवास पुलिस वजह का पता लगाने में जुटी




देवास के त्रिलोक नगर क्षेत्र में 56 वर्षीय एक व्यक्ति ने गुरुवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनिल ठाकुर (56) पिता रामाश्रय ठाकुर के रूप में हुई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। अनिल ठाकुर हलवाई का काम करते थे। घटना के समय वे घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी और बच्चे पिछले लगभग एक वर्ष से कालानी बाग क्षेत्र में रह रहे हैं। मकान मालिक ने जब घटना की जानकारी देखी तो तत्काल परिजनों को फोन कर सूचित किया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *