Headlines

केस्को महिला कर्मी को जान से मारने की धमकी:कानपुर में बिजली बिल जमा कराने की सूचना देने पर मिली




कानपुर। रावतपुर में बिजली बिल जमा कराने और मीटर रिचार्ज कराने की सूचना देना केस्को की एक महिला कर्मचारी को भारी पड़ गया। आरोप है कि विभागीय निर्देश पर उपभोक्ता को फोन करने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने और घर में घुसकर हमला करने की धमकी दी। कर्मचारी की शिकायत पर रावतपुर पुलिस ने बुधवार देर शाम करीब 6 बजे मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बिल जमा करने के लिये बोला तो धमकी दे डाली महिला कर्मचारी को रावतपुर के रोशन नगर निवासी खैरुन निशा बीएस पार्क डिवीजन, केस्को में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जून को विभागीय निर्देश के तहत उन्होंने शास्त्री नगर स्थित रतनज्योति अपार्टमेंट निवासी अर्चना सिंह को फोन कर बकाया बिजली बिल जमा कराने और मीटर रिचार्ज कराने की जानकारी दी थी। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब सात बजे से रात 10 बजे के बीच अर्चना सिंह के मोबाइल नंबर से जुड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से लगातार कॉल करना शुरू कर दिया। इस दौरान उसने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजे और फोन पर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला कर्मचारी को जान से मारने और घर में घुसकर हमला करने की धमकी दी, जिससे वह भयभीत हो गईं। पीड़िता ने घटना की शिकायत रावतपुर पुलिस शाम करीब 6 बजे मुकदमा दर्जकर कर लिया है। थाना प्रभारी बोले- थाना प्रभारी ने रावतपुर कमलेश रॉय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। धमकी देने में इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबरों की जांच की जा रही है। कॉल डिटेल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *