![]()
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना इलाके में बंद मकान से सड़ी-गली हालत में शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी रामचंद्र को कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शोभाराम (मृतक) और रामचंद्र पहले साथ रहते थे। दोनों शोभाराम के मकान में रहते थे। कुछ समय बाद शोभाराम ने रामचंद्र से घर छोड़कर जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। हथौड़े से सिर पर किया वार विवाद के बाद नाराज रामचंद्र ने कथित तौर पर हथौड़े से शोभाराम के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शोभाराम की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को मकान के अंदर ही छोड़ दिया और बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। कई दिन बाद बदबू से खुला मामला मकान कई दिनों तक बंद रहा। इसके बाद आसपास रहने वाले लोगों को घर के अंदर से तेज बदबू आने लगी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मकान खुलवाया। अंदर सड़ी-गली हालत में शोभाराम का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। सोनहत से आरोपी गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस को रामचंद्र के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे कोरिया जिले के सोनहत क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शोभाराम द्वारा घर से जाने के लिए कहने पर विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
Source link
घर से निकालने की बात पर दोस्त की हत्या:हथौड़े से सिर पर वार कर मार डाला, शव कमरे में छोड़कर भागा, अब गिरफ्तार
