![]()
संगरूर के घाबदां गांव में मुख्यमंत्री के खेल मैदान को लेकर चल रहा विवाद फिलहाल शांत हो गया है। युवाओं द्वारा सोशल मीडिया पर मैदान के निर्माण कार्य और खर्च को लेकर सवाल उठाए जाने के बाद हलका विधायक नरिंदर कौर भराज तथा सिविल प्रशासन के अधिकारी पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। युवाओं का आरोप था कि खेल मैदान के निर्माण पर करीब 35 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन इस राशि के उपयोग का स्पष्ट विवरण सामने नहीं आया। इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाए जाने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। मौके पर पहुंची विधायक मौके पर पहुंचीं विधायक नरिंदर कौर भराज ने खेल प्रेमियों और युवाओं से बातचीत कर उनकी चिंताओं को सुना। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेल मैदान का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है और परियोजना अभी प्रक्रियाधीन है। विधायक ने आश्वासन दिया कि मैदान का औपचारिक उद्घाटन होने पर खर्च की गई राशि और विकास कार्यों का पूरा विवरण सार्वजनिक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परियोजना का प्रत्येक पैसा निर्धारित कार्यों पर ही खर्च किया जाएगा। खेल प्रेमियों ने विधायक के आश्वासन का स्वागत किया, हालांकि उन्होंने कहा कि अब वे यह देखेंगे कि दिए गए आश्वासन और वादे कब तक जमीन पर पूरी तरह लागू होते हैं।
Source link
घाबदां में खेल मैदान को लेकर हंगामा:विधायक बोलीं- एक-एक पैसा सही जगह खर्च होगा, चिंता न करें
