Headlines

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर 2 ट्रकों की टक्कर, 4 की मौत:सात घायल, नगवाईं अस्पताल में भर्ती, एक ट्रक में पंजाब के 9 लोग थे सवार




चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दवाड़ा टनल में गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे दो ट्रकों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों में सवार कुल 11 लोगों में से चार की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं। हादसे की पुष्टि मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने की है। जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल एक ट्रक पंजाब का था, जिसमें नौ लोग सवार थे। दूसरा ट्रक मंडी का बताया जा रहा है, जिसमें दो लोग सवार थे। टनल के भीतर दोनों ट्रकों की जोरदार टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार लोगों की जान चली गई और सात लोग घायल हो गए। मृतक और घायल कहां के है, पुलिस इसका पता लगा रही है। घायलों को नगवाईं अस्पताल पहुंचाया हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सभी घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मंडी-कुल्लू हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। हादसे के कारणों की जांच शुरू प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रकों के बीच टनल के भीतर सीधी टक्कर हुई है। हालांकि, दुर्घटना किस वजह से हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने चार लोगों की मौत और सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतकों और घायलों की पहचान की प्रक्रिया जारी पुलिस और प्रशासन की ओर से मृतकों तथा घायलों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हादसे में घायल लोगों की स्थिति को लेकर अस्पताल से विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस हादसे से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारण और अन्य जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *