चंडीगढ़ में आज पंजाब के किसानों की बाइक रैली:मोहाली से जाएंगे, कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट; भारत-अमेरिकी व्यापार समझौते का विरोध




चंडीगढ़ में सोमवार (13 जुलाई) को किसानों की बाइक रैली और प्रदर्शन के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के नेतृत्व में पंजाब के किसान मोहाली से बाइक रैली निकालकर सेक्टर-34 स्थित प्रदर्शनी मैदान पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री और राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम दो ज्ञापन सौंपे जाएंगे। अमेरिकी व्यापार समझौते, पानी और भूमि नीति समेत कई मांगों को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट पर है। आम लोगों की सुविधा के लिए सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा और कुछ जगहों पर आवाजाही भी सीमित रहेगी। ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रैफिक रूट जरूर जांच लें। सभी जिलों के किसान शामिल होंगे बीकेयू (राजेवाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा है कि 13 जुलाई को होने वाली मोटरसाइकिल रैली में पंजाब के सभी जिलों से किसान शामिल होंगे। उन्होंने इसे राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन बताते हुए कहा कि बड़ी संख्या में किसान चंडीगढ़ पहुंचकर अमेरिकी व्यापार समझौते, पंजाब के पानी और भूमि नीति समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाएंगे। हालांकि, उन्होंने रैली में शामिल होने वाले किसानों की कोई आधिकारिक संख्या नहीं बताई है। 13 जुलाई को लोग हुए थे परेशान 11 जुलाई 2026 को विभिन्न किसान संगठनों ने सेक्टर-34 प्रदर्शनी मैदान में अमेरिकी व्यापार समझौते और भूमि नीति के खिलाफ जुटे थे। किसान बसों में सवार होकर सेक्टर -34 तक गए थे। इसके बाद किसान वापस चले गए थे। हालांकि इस दौरान लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी थी। ऐसे में पुलिस की कोशिश यही है कि इस बार किसी को कोई समस्या न आए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *