![]()
चंडीगढ़ में आज पेट्रोल का लंगर लगने जा रहा है। अमृतसर निवासी राकेश त्रेहन उर्फ ‘राजा दी किंग’ की ओर से यह सेवा की जा रही है। इसके तहत लोग पेट्रोल पंप पर जाकर मुफ्त पेट्रोल ले सकेंगे। पेट्रोल का यह लंगर चंडीगढ़ के सेक्टर-10 और सेक्टर-7 स्थित पेट्रोल पंपों पर लगाया जाएगा। यहां लोगों को 500 और 1000 रुपये के कूपन दिए जाएंगे। इन कूपन के आधार पर लोग अपनी गाड़ी में पेट्रोल भरवा सकेंगे। आयोजन के लिए पेट्रोल पंपों पर विशेष व्यवस्था की गई है। बिटकॉइन के मुनाफे से लोगों की सेवा राकेश त्रेहन को ‘राजा दी किंग’ के नाम से भी जाना जाता है। वह बिटकॉइन का कारोबार करते हैं। उनका कहना है कि बिटकॉइन से होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा वह लोगों की सेवा में खर्च करते हैं। इसी के तहत पेट्रोल का लंगर लगाया जा रहा है। पेट्रोल के बाद उनका अगला लक्ष्य आईफोन का लंगर लगाने का है। खुद को महामाई का भक्त बताते हैं राकेश त्रेहन अमृतसर के रहने वाले हैं। उनके पिता कपड़े के कारोबारी थे। राकेश का कहना है कि वह महामाई के भक्त हैं और उन पर माता की कृपा है। इसी कृपा से वह समय-समय पर लोगों के लिए अलग-अलग तरह के लंगर लगाते हैं। राकेश त्रेहन इससे पहले भी चंडीगढ़ में कई तरह के लंगर लगा चुके हैं। हाल ही में सेक्टर-8 में लगाए गए लंगर के दौरान लोगों को 500-500 रुपये के नोट देने के साथ फास्ट फूड, मैकडॉनल्ड्स के बर्गर और कोल्ड ड्रिंक भी उपलब्ध कराई गई थी।
Source link
चंडीगढ़ में आज पेट्रोल का लंगर:मुफ्त मिलेगा ईंधन, सेक्टर-10-सेक्टर-7 में लगेगा, बिटकॉइन के मुनाफे से लोगों की सेवा
