Headlines

होशियारपुर में छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत:बरांडे में सो रही थी, मलबे में दबी; अलग कमरों में सो रहे पति-बेटा बच गए




होशियारपुर के वाल्मीकि मोहल्ले में बरांडे की छत गिरने से 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा सोमवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। कमला देवी बरांडे में सो रही थीं। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबी कमला को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावधस) के जिला प्रधान चिंटू हंस और रिटायर्ड डीएसपी मलकीत सिंह की मदद से सरकारी अस्पताल होशियारपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के समय कमला के पति मोहन लाल और बेटे बिंदर घर के अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। इससे दोनों बाल-बाल बच गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *