Headlines

चंडीगढ़ में खतरनाक इमारतों पर प्रशासन की नजर:131 मकान मालिकों को नोटिस की तैयारी, DC की एस्टेट ऑफिस के साथ बैठक




शहर में पुरानी और कमजोर इमारतों को लेकर प्रशासन ने अब पहले से सुरक्षा इंतजाम करने की कवायद शुरू कर दी है। हाल के भवन हादसों के बाद डीसी निशांत कुमार यादव ने मंगलवार को एस्टेट ऑफिस के अधिकारियों के साथ बैठक की और शहर में चिन्हित 131 असुरक्षित इमारतों के मालिकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इन भवन मालिकों को नोटिस मिलने के बाद एक महीने के भीतर अपना जवाब देना होगा। प्रशासन की योजना है कि इमारतों की हालत खराब होने के बावजूद किसी हादसे का इंतजार न किया जाए। भवन मालिकों से उनकी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर कार्रवाई कराने के बाद ही आगे की स्थिति तय की जाएगी। मालिक खुद करवाएं मरम्मत या विशेषज्ञ से जांच
नोटिस के बाद भवन मालिकों के सामने दो विकल्प होंगे। पहला विकल्प यह है कि वे इमारत में जरूरी मरम्मत और सुरक्षा संबंधी काम करवाकर उसकी रिपोर्ट एस्टेट ऑफिस को दें। दूसरा रास्ता विशेषज्ञ से स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट करवाने का होगा। ऑडिट में यह देखा जाएगा कि भवन की संरचना कितनी सुरक्षित है। कहीं उसकी मजबूती में गंभीर कमी तो नहीं है। रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित इमारत के संबंध में आगे का फैसला लिया जाएगा। 131 जर्जर इमारतों को नोटिस की तैयारी…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *