Headlines

बरनाला में सब्जी मंडी में नए शेड आवंटन पर विवाद:पुराने आढ़तियों को कम जगह मिलने पर किया चक्का जाम, अनिश्चितकालीन हड़ताल




बरनाला में मुख्य सब्जी और फ्रूट मंडी में नए शेड के बंटवारे को लेकर प्रशासन और व्यापारियों के बीच विवाद गहरा गया है। आढ़तिया एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को पूरी मंडी में मुकम्मल हड़ताल रही, जिसके चलते फल-सब्जी के कारोबार के साथ-साथ रेहड़ी-फड़ी चालकों का काम पूरी तरह से ठप रहा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंडी परिसर में धरना देते हुए मार्केट कमेटी और स्थानीय प्रशासन पर पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए। एसोसिएशन के प्रधान का कहना है कि दशकों से काम कर रहे पुराने व वैध लाइसेंसधारक आढ़तियों को नए शेड में कम जगह दी जा रही है, जबकि सत्ताधारी दल के दबाव में कुछ चहेतों और नए आढ़तियों को नियमों के विपरीत जगह दी गई है। प्रधान ने चेतावनी दी कि जब तक निष्पक्ष तरीके से दोबारा आवंटन नहीं होता, हड़ताल और धरना जारी रहेगा। व्यापारियों के इस विरोध प्रदर्शन को विभिन्न किसान जत्थेबंदियों, मुलाजिम संगठनों और विपक्षी दलों के नेताओं का समर्थन भी हासिल हुआ है। राजनीति से प्रेरित है धरना: मार्केट कमेटी चेयरमैन दूसरी ओर, मार्केट कमेटी बरनाला के चेयरमैन जसविंदर सिंह ने आढ़तियों के आरोपों को खारिज करते हुए धरने को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जगह का आवंटन पूरी पारदर्शिता और तय नियमों के तहत ही किया गया है। कानून नए कारोबारियों को लाइसेंस जारी करने से नहीं रोकता। चेयरमैन ने कहा कि किसी भी ऐतराज या शिकायत की स्थिति में व्यापारियों को धरना देने के बजाय दफ्तर में आकर बातचीत का रास्ता चुनना चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *