Headlines

चंडीगढ़ में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने की करोड़ों की चोरी:12.50 लाख कैश-सोने के सिक्के चुराए, लड़की करती थी रेकी; 5.50 लाख बरामद




चंडीगढ़ में चोरी करने वाली गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की जोड़ी को मनीमाजरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मनीमाजरा में कार से कैश और सोने के सिक्के चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में मिले सुरागों और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस दोनों आरोपियों तक पहुंची। दोनों वारदात से पहले मौके की रेकी करते थे। पुलिस ने नितेश को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब रिमांड के दौरान पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने चंडीगढ़ में अब तक कितनी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है, चोरी का सामान कहां ठिकाने लगाया और क्या इस गिरोह में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की जोड़ी से जुड़ी ये बातें सामने आईं… पुराने रिकॉर्ड-संपर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। उनके मोबाइल संपर्क और शहर में आने-जाने से जुड़े सुरागों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों का चंडीगढ़ के अलावा किसी दूसरे शहर में भी चोरी की वारदातों से संबंध रहा है या नहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *