![]()
लुधियाना के साहनेवाल थाना इलाके के अंतर्गत आती रामगढ़ रोड स्थित कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी 17 साल की नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। रात के समय जब मां दूसरे कमरे में सो रही थी तब आरोपी पिता ने बेटी के कमरे में जाकर उसके साथ गंदी हरकतें कीं। पीड़िता की शिकायत पर साहनेवाल पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 4 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 14-15 साल पहले हुई थी मां की दूसरी शादी जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां सुदेश कुमारी एक हाउसवाइफ हैं और उन्होंने करीब 14-15 साल पहले आरोपी अरविंद सिंह के साथ दूसरी शादी की थी। अरविंद सिंह मूल रूप से यूपी के गोरखपुर गांव खजनी का रहने वाला है और पेशे से ड्राइवर है। परिवार में तीन बच्चे हैं, जिनमें एक लड़का और दो लड़कियां हैं। पीड़िता सबसे बड़ी बच्ची है और 10वीं कक्षा की छात्रा है। रात को कमरे में आया पिता पीड़िता ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि 25 अगस्त की रात को वह अपने कमरे में सो रही थी और उसकी मां सुदेश कुमारी साथ वाले दूसरे कमरे में थी। इसी दौरान उसका सौतेला पिता अरविंद सिंह उसके कमरे में आ गया। आरोपी ने उसकी टी-शर्ट उतार दी और उसके साथ गलत हरकतें (छेड़छाड़) करने लगा। बेटी ने मां को बताई आपबीती पुलिस ने किया गिरफ्तार इस खौफनाक घटना के बाद सहमी हुई बेटी ने किसी तरह हिम्मत जुटाई और साथ वाले कमरे में जाकर अपनी मां को सारी आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सौतेले पिता अरविंद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Source link
लुधियाना में रिश्तों का कत्ल:17 साल की बेटी से सौतेले पिता ने की गंदी हरकत; दूसरे कमरे में सो रही थी मां, आरोपी गिरफ्तार
