Headlines

चंडीगढ़ में तेज बारिश से हर सेक्टर में भरा पानी:निगम के दावों की खुली पोल, मोबाइल मार्केट में भरा पानी




चंडीगढ़ में मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे शुरू हुई तेज बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करीब 2 घंटे तक हुई बारिश के बाद शहर के कई सेक्टरों में सड़कों पर पानी भर गया। कई जगह हालात ऐसे हो गए कि लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। तेज बारिश के कारण सड़कों पर कई जगह पानी काफी ऊंचाई तक पहुंच गया। दोपहिया वाहन लेकर निकले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई लोगों ने अपने वाहन सड़कों के किनारे खड़े कर दिए और बारिश कम होने का इंतजार किया। कुछ लोग शोरूम, दुकानों, बस स्टॉप और अन्य सुरक्षित जगहों पर खड़े होकर बारिश रुकने का इंतजार करते नजर आए। कई सड़कों पर पानी इतना भर गया कि वहां से गुजर रही गाड़ियों के आगे के हिस्से तक पानी पहुंच गया। कुछ वाहनों को पानी से निकलने में काफी परेशानी हुई। दोपहिया वाहन चालकों ने भी पानी से बचने के लिए अपने वाहन किनारे खड़े कर दिए। मोबाइल मार्केट में दुकानों तक पहुंचा पानी बारिश का असर सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट में भी देखने को मिला। यहां सड़क पर पानी भरने के साथ कुछ दुकानों के अंदर भी पानी पहुंच गया। दुकानदारों को अपना सामान बचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुकानदारों का कहना था कि बारिश के दौरान हर बार जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा खराब दिखाई दी। बारिश के बाद लोगों ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाए। लोगों का कहना था कि नगर निगम के अधिकारी और मेयर लगातार दावा करते हैं कि बारिश से पहले सड़कों की नालियां और पानी की निकासी के रास्ते साफ किए जा रहे हैं। इसके बावजूद बारिश होते ही शहर के कई हिस्सों में पानी भर जाता है। लोगों ने कहा कि अगर नालियों और पानी की निकासी के रास्तों की सफाई सही तरीके से की गई है तो बारिश के बाद ऐसी स्थिति क्यों बनती है। उनका कहना था कि हर साल बारिश के दौरान जलभराव की समस्या सामने आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। करीब 2 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे शुरू हुई बारिश लगातार करीब 2 घंटे तक जारी रही। तेज बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। बारिश के दौरान वाहन चालकों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा। कई जगह वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए। देखें वीडियो में शहर की स्थिति……



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *