![]()
फरीदाबाद सहित दिल्ली एनसीआर में नशा तस्करों को गांजा सप्लाई करने वाले हिमाचल प्रदेश निवासी आरोपी रंजीत भट्टी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हिमाचल में गांजा तैयार करके यहां से सप्लायरो को बेचता था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार, 16 दिसंबर 2025 को क्राइम ब्रांच ने सेक्टर-29 बाईपास रोड से अलीगढ़ निवासी रोहित को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 4 किलो 58 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ में रोहित ने अमर सिंह और यादराम के नाम बताए। इसके बाद पुलिस ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। यादराम से 750 ग्राम चरस बरामद जांच के दौरान यादराम के कब्जे से 750 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह गांजा और चरस हिमाचल प्रदेश के कुल्लू निवासी रजत भट्टी से खरीदकर लाता था। इसके बाद वह फरीदाबाद में नशे की सप्लाई करता था। जांच के बाद कुल्लू पहुंची क्राइम ब्रांच यादराम से मिली जानकारी के बाद क्राइम ब्रांच ने नशे की सप्लाई के मुख्य स्रोत की तलाश शुरू की। टीम ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर रजत भट्टी की पहचान की और उसकी तलाश में हिमाचल प्रदेश पहुंची। कुल्लू से रजत भट्टी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने 18 अगस्त को कुल्लू में दबिश देकर रजत भट्टी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, उसकी गिरफ्तारी से फरीदाबाद तक नशा पहुंचाने वाले नेटवर्क की एक अहम कड़ी सामने आई है। 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। पहले भी दर्ज हैं मामले पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी रजत भट्टी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके संपर्क में रहने वाले अन्य लोगों और फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों में नशे की सप्लाई से जुड़े आरोपियों की तलाश कर रही है।
Source link
हिमाचल से फरीदाबाद में नशा सप्लाई करने वाला काबू:पुलिस ने कुल्लू से पकड़ा, 5 दिन के रिमांड पर लिया, 4.KG चरस मामले का खुलासा
