Headlines

चंडीगढ़ में नर्स बनकर जहरीला इंजेक्शन दिया:युवती की मौत, 3 साल बाद आगे बढ़ी सुनवाई; इटली से पति की VC के जरिए होगी गवाही




चंडीगढ़ PGI के चर्चित इंजेक्शन केस में करीब तीन साल बाद नया मोड़ आया है। मृतक हरमीत कौर के पति और अहम गवाह गुरविंदर सिंह की अब इटली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही होगी। जिला अदालत ने सरकारी पक्ष की अर्जी मंजूर कर ली है। गुरविंदर सिंह ने ही हरमीत कौर के शव की पहचान की थी। उसकी गवाही इटली स्थित भारतीय दूतावास के माध्यम से दर्ज कराई जाएगी। बता दें कि, हरमीत कौर की मौत नवंबर 2023 में हुई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी युवती जसप्रीत कौर को गिरफ्तार किया था। अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला… अब इटली से होगी अहम गवाह की गवाही मामले में युवती के पति गुरविंदर सिंह की गवाही को अहम माना जा रहा है। वह इटली में रह रहा है। अभियोजन पक्ष ने उसकी गवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराने के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की थी। अदालत ने अभियोजन की अर्जी स्वीकार कर ली जिला अदालत ने अभियोजन की अर्जी स्वीकार कर ली है। अब 21 अक्टूबर को गुरविंदर सिंह इटली में भारतीय दूतावास के माध्यम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चंडीगढ़ कोर्ट के सामने गवाही देगा। गुरविंदर सिंह ने हरमीत कौर के शव की पहचान की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *