Headlines

रणजीतपुरा में 65 घंटे बाद धरना खत्म:नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का लिखित आश्वासन; नहर किनारे मिला था युवक का शव




रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चक 25 KWD में युवक भीखाराम नायक की मौत के मामले में ग्रामीणों और परिजनों का धरना गुरुवार शाम खत्म हो गया। यह धरना पिछले 65 घंटे से चल रहा था। प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद गतिरोध टूटा। अधिकारियों ने नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने, निष्पक्ष जांच करने और कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। नहर किनारे पड़ा मिला था शव मृतक भीखाराम नायक चक 25 KWD में ओमप्रकाश बिश्नोई के खेत में काम करता था। मंगलवार रात उसका शव संदिग्ध हालत में नहर किनारे पड़ा मिला था। इसके बाद मृतक के भाई ने रणजीतपुरा थाने में खेत मालिक की पत्नी, बेटी और बेटे के खिलाफ भीखाराम की हत्या करने और सबूत मिटाने के इरादे से शव नहर किनारे फेंकने का नामजद केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शव बज्जू अस्पताल की मोर्चरी में रखा था। अस्पताल के बाहर धरना चल रहा था परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया था। उन्होंने अस्पताल के बाहर धरना शुरू कर दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोलायत सीओ जयपाल सिंह और रणजीतपुरा थानाधिकारी जगदीश सिंह ने ग्रामीणों व परिजनों के साथ कई बार बात की। गुरुवार शाम अधिकारियों द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का लिखित आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने धरना खत्म करने पर सहमति जताई। लिखित आश्वासन के बाद बनी सहमति सीओ जयपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाने के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आपसी सहयोग से आर्थिक मदद का ऐलान धरना खत्म होने के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मृतक के परिवार की आर्थिक हालत को देखते हुए, आपसी सहयोग से आर्थिक मदद देने का एलान भी किया। इससे परिवार को तुरंत राहत मिल सकेगी। धरने और बातचीत के दौरान सुजान सिंह सोढ़ा, गणपतराम खीचड़, लालूराम भील, घमुराम नायक, एडवोकेट सीताराम नायक, कैलाश चंदेल, देवीलाल चौधरी, मगसिंह, जगदीश नायक, मांगीलाल नाई, राजेंद्र धायल, मदन सिंह, हुक्माराम नायक, करनी सिंह और मृतक के भाई मामराज नायक सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *