Headlines

Rampur Landslide Update | NH-5 Hardware Store Destroyed Traffic Affected


रामपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बुधवार को भूस्खलन का कहर देखने को मिला। नगर परिषद रामपुर के तहत आने वाले डकोलढ़ वार्ड में बुधवार दोपहर करीब दो बजे अचानक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक कर नीचे आ गया। इस भूस्खल

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर को अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। इसकी चपेट में आने से एनएच किनारे बने एक हार्डवेयर स्टोर को भारी नुकसान पहुंचा है। स्टोर की छत ढह गई और उसमें रखा लाखों रुपये का कीमती सामान मलबे में दबने के साथ-साथ सड़क पर बिखर गया। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त स्टोर के अंदर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

एनएच-5 पर खड़े तीन वाहन क्षतिग्रस्त, यातायात प्रभावित

भूस्खलन का मलबा और स्टोर की छत सीधे हाईवे किनारे खड़े तीन छोटे वाहनों पर जा गिरी। पत्थरों और मलबे के भारी दबाव के कारण तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अचानक हुए इस भूस्खलन के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भारी मात्रा में बोल्डर और मिट्टी सड़क पर आ जाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (NH-5) पर वाहनों का पहिया थम गया। मलबे की वजह से लगे जाम के कारण वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ियां खोखली हो रही हैं, जिससे भूस्खलन का खतरा बेहद बढ़ गया है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि हाईवे और रिहायशी इलाकों के साथ लगते संवेदनशील स्थानों की तुरंत पहचान की जाए और वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में किसी बड़े जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *