Headlines

चंडीगढ़ में बैंक कर्मचारी और अधिकारियों का प्रदर्शन:हड़ताल से कामकाज प्रभावित, 5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग; 2024 में हुआ था समझौता




बैंकिंग उद्योग में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह सहित लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आज देशभर के बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर रहे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर हुई इस अखिल भारतीय हड़ताल का चंडीगढ़ में भी व्यापक असर देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर सामान्य बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहा। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित बैंक स्क्वायर में विभिन्न बैंकों और UFBU के घटक संगठनों से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। यूनियन प्रतिनिधियों ने हड़ताल को देशव्यापी स्तर पर व्यापक और सफल बताया। नेताओं का कहना है कि बैंक कर्मचारी और अधिकारी हड़ताल पर जाने के लिए विवश हुए हैं, क्योंकि उनकी न्यायोचित मांगों को औपचारिक समझौते और बार-बार दिए गए आश्वासनों के बावजूद अब तक लागू नहीं किया गया है। क्या बोले यूनियन नेता, जानिए… ये लोग रहे मौजूद चंडीगढ़ के बैंक स्क्वायर में हुए धरने और प्रदर्शन में प्रियव्रत, इकबाल सिंह माल्ही, जगदीश राय, पंकज शर्मा, क्रांति राय, संतोष सिन्हा, गुरबक्स सिंह, बीएस गिल, सचिन कटियार, अमनदीप, युगेश कुमार, विभोर, राजीव, अजय गैपुरिया, संजय महाजन, मुकेश, एसएस भाटिया, शीना हुडा, मंजू शर्मा, सुमन सांगवान, राजेश कौशल, ऋषि उपाध्याय, नरेंद्र कुमार, प्रेम पवार, विनय कुमार, गरूण शर्मा और आरएस वालिया समेत कई UFBU नेता मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *