Headlines

महेंद्रगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव: संदीप 128 वोटों से जीते:दोबारा बने प्रधान, महिला उप प्रधान पद पर सुनीता कुमारी की जीत




महेंद्रगढ़ में शुक्रवार को बार एसोसिएशन के प्रधान और अन्य पदों के लिए चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुए। चुनाव प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई और शाम 4 बजे तक चली। कुल 310 वोटों में से 302 वकीलों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद परिणाम बताए गए, जिसमें प्रधान पद पर संदीप यादव 128 वोटों से जीते। रिटर्निंग ऑफिसर विनोद तंवर और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर आलोक खैरवाल ने बताया कि प्रधान पद के लिए 3 उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 302 वोटों में से 3 वोट रद्द हुए। संदीप यादव एडवोकेट को 200 वोट मिले, अजनेश एडवोकेट को 72 वोट और राजेश एडवोकेट को 27 वोट मिले। संदीप यादव 128 वोटों से जीतकर दोबारा बार के प्रधान बने। सुनीता कुमारी महिला उप प्रधान उप प्रधान (महिला आरक्षित) पद के लिए सुनीता कुमारी एडवोकेट को 125 वोट मिले, शशि बाला एडवोकेट को 89 वोट और शर्मिला यादव एडवोकेट को 86 वोट मिले। सुनीता कुमारी 36 वोटों से जीतीं। इस पद के लिए एक वोट रद्द हुआ। उप प्रधान (सामान्य) पद के लिए मनोज कुमार शर्मा एडवोकेट को 81 वोट और अंकित एडवोकेट को 220 वोट मिले। अंकित यादव 139 वोटों से जीते। इस पद के लिए भी एक वोट रद्द हुआ। सचिव पद पर पुष्पेंद्र 17 वोटों से जीते सचिव पद के लिए पुष्पेंद्र सिंह यादव को 158 वोट मिले और राहुल कौशिक एडवोकेट को 141 वोट मिले। पुष्पेंद्र 17 वोटों से जीते। दोनों के बीच सीधी टक्कर थी। इस पद के लिए तीन वोट रद्द हुए। सह सचिव (महिला आरक्षित) पद के लिए सुमन कुमारी एडवोकेट को 188 वोट और सोनिया कुमारी एडवोकेट को 113 वोट मिले। सुमन कुमारी 75 वोटों से जीतीं। इस पद के लिए एक वोट रद्द हुआ। 70 वोटों से जीततक कोषाध्यक्ष बने विक्रांत कोषाध्यक्ष पद के लिए गणेशी लाल एडवोकेट को 115 वोट मिले, वहीं विक्रांत एडवोकेट को 185 वोट मिले। विक्रांत 70 वोटों से जीते। इस पद के लिए एक वोट रद्द हुआ। कुल 6 पदों में से दो पद महिलाओं के लिए आरक्षित थे। नए बने प्रधान संदीप यादव ने सभी का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें दोबारा बार एसोसिएशन का प्रधान बनाया। उन्होंने कहा कि वे सभी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *