![]()
चंडीगढ़ की धनास कॉलोनी में एक युवक को रास्ते में रोककर 7-8 युवकों ने डंडों से पीट दिया। मारपीट में युवक के चेहरे और शरीर पर गहरे घाव हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। धनास कॉलोनी निवासी अजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक स्टोर में काम करता है। कुछ दिन पहले उसकी बाइक पुलिस ने जब्त कर ली थी। वह बाइक छुड़ाने के लिए जरूरी काम से घर से बाहर निकला था। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। अजीत ने बताया वह इन युवकों को पहले से जानता है। वह कुछ समय पहले उनके साथ रहता था और उनकी दोस्ती भी थी। बाद में उसने उनका साथ छोड़ दिया। उसका कहना है कि इन युवकों का चाल-चलन ठीक नहीं था, इसलिए उसने उनसे दूरी बना ली थी। रास्ते में घेरकर करने लगे मारपीट अजीत ने बताया कि वह घर से किसी काम के लिए निकला था। रास्ते में कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। वह इन युवकों को पहले से जानता था, क्योंकि पहले वह उनके साथ रहता था। हालांकि, कुछ समय पहले उसने उनका साथ छोड़ दिया था। इसके बाद से वह उनसे ज्यादा बातचीत नहीं करता था। उन्होने कहा रास्ते में रोकने के बाद युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने उसे चारों तरफ से घेर लिया। कुछ युवकों ने उसे पकड़ लिया, जबकि बाकी युवकों ने डंडों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावर लगातार उसके चेहरे और शरीर पर डंडे मारते रहे। अचानक हुए हमले के कारण अजीत खुद को बचा नहीं पाया। मारपीट में उसके चेहरे पर गहरे घाव हो गए और शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी चोटें आईं। वह दर्द से परेशान हो गया। हमलावरों ने उसे पीटने के बाद धमकाया और वहां से भाग गए। अजीत ने बताया कि हमलावरों के जाने के बाद उसने अपने परिचितों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और थाने में लिखित शिकायत भी दी। शिकायत में उसने मानव, सीजू, बिट्टू और तोतला समेत करीब 7 से 8 युवकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। अब बाहर निकलने से लगता डर अजीत ने बताया कि जिस तरह उसे रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा गया, उसके बाद अब उसे घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है। उसे डर है कि आरोपी दोबारा रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट कर सकते हैं। उसका कहना है कि अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इसी डर के कारण वह काम पर भी कम ही जा रहा है और अब अकेले बाहर निकलने से बचता है।
Source link
चंडीगढ़ में युवक को रास्ते में रोककर पीटा:चेहरे पर गहरे घाव, अब बाहर निकलने से लगता डर; दोस्त निकले हमलावर
