Headlines

Khanouri Border Farmers Protest | Pargat Singh Slams Haryana Government


जालंधर कैंट विधायक परगट सिंह ने इंस्टा पर ये वीडियो शेयर कर बीजेपी पर सवाल उठाए।

जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने किसानों को दिल्ली कूच से रोकने का विरोध किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी से पूछा कि क्या लोकतंत्र में किसी को बोलने का हक नहीं है। 51 किसानों का एक जत्था शांतिपूर्ण ढंग से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की

.

परगट सिंह ने सीमाओं को इस तरह बंद किए जाने के बाद किसान नेताओं और विपक्षी दलों ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या देश के किसानों को अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने और यात्रा करने की संवैधानिक स्वतंत्रता भी नहीं है? इसके साथ ही इस पूरे घटनाक्रम पर देश की संवैधानिक संस्थाओं, अदालतों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की खामोशी पर भी गहरे सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह। (फाइल फोटो)

जालंधर कैंट से कांग्रेस विधायक परगट सिंह। (फाइल फोटो)

बोले-फायरिंग में मरे किसान के मामले में आप ने नहीं की कार्रवाई परगट सिंह ने मामले को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की भूमिका पर भी निशाना साधा है। सवाल उठाया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस द्वारा पंजाब की सीमा में घुसकर की गई पेलेट गन फायरिंग और उसमें हुई किसान की मृत्यु के बावजूद भगवंत मान सरकार ने अब तक इस मामले में संबंधित हरियाणा पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज क्यों नहीं की है? सीमाओं पर भारी पुलिस बल तैनात है और तनाव बरकरार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *