Headlines

चंडीगढ़ में युवक पर चाकू से हमला:5 युवकों ने फोन छीना, गर्दन-पेट और पीठ पर वार किए; पिता बोला- सरेआम नशा बिकता है




चंडीगढ़ के आईटी पार्क में पांच युवकों ने एक अन्य युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले उसका मोबाइल फोन छीना। बाद में चाकू से कई वार किए। हमले में युवक की गर्दन, पेट और पीठ के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को इलाज के लिए PGI में भर्ती कराया गया है। घायल हाईकोर्ट में वकील के पास मुंशी का काम करता है। पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पिता का कहना है कि यहां नशा सरेआम बिकता है। अब पढ़ें घायल के पिता ने क्या बताया… पहले भी सामने आए नशे में युवकों के मामले आईटी पार्क थाना क्षेत्र में नशे की हालत में युवकों के वीडियो और मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इससे पहले 3 युवकों के नशे की हालत में झूमने का मामला सामने आया था। इनकी हालत को लेकर लोगों ने इसे ‘जोंबी ड्रग्स’ से जोड़कर भी चर्चा की थी। एरिया पार्षद सुमन देवी ने वायरल किया था वीडियो इन युवकों का वीडियो एरिया पार्षद सुमन देवी ने वायरल किया था। सुमन देवी नगर निगम की डिप्टी मेयर भी हैं। उन्होंने लोगों की एक बैठक के दौरान सरेआम पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे और कहा था कि इलाके में युवक नशे की हालत में घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रही है। इस बैठक में डीएसपी रामगोपाल और आईटी पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मिनी भारद्वाज भी मौजूद थीं। पार्षद ने बैठक में कहा था कि इलाके में सरेआम युवक नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं और इस पर पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *