![]()
भिड़वा के खुशखेड़ा थाना क्षेत्र में एक 50 साल के व्यक्ति ने चूहे मारने की दवाई खाकर सुसाइड कर लिया। मृतक उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद नसीम खुशखेड़ा में अपनी पत्नी इब्राना और चार छोटे बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहा था। 1 महीने से बीमारी और मानसिक तनाव में था जानकारी के अनुसार, नसीम पिछले करीब एक महीने से लगातार बीमार चल रहा था और मानसिक रूप से काफी परेशान था। घर की हालत ठीक नहीं होने के कारण उसकी पत्नी इब्राना मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पेट पाल रही थी। हॉस्पिटल में तोड़ा दम गुरुवार दोपहर नसीम ने डिप्रेशन में आकर घर में रखी चूहा मारने की दवा खा ली थी। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत टपूकड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया। अलवर अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 8 बजे नसीम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव सूचना मिलते ही खुशखेड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
भिवाड़ी में 50 साल के व्यक्ति ने जहर-खाकर किया सुसाइड:एक महीने से बीमारी और मानसिक तनाव में था, पत्नी मजदूरी कर चला रही घर
