![]()
चंडीगढ़ पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को 202 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। वह हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव संधाय का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सेक्टर-39 थाना पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी से बरामद हेरोइन की कीमत और वह इसे कहां से लेकर आया था, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का किसी नशा तस्कर से संपर्क है या वह अकेले ही नशे की खेप लेकर चंडीगढ़ पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की सप्लाई और उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है। अब विस्तार से पढ़ें पूरा मामला:- सेक्टर-38 बस स्टॉप के पास पकड़ा: पुलिस के मुताबिक शाम करीब 7:45 बजे एसआई करण सिंह पुलिस टीम के साथ सेक्टर-38 बस स्टॉप के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस ने साहिल को पकड़कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 202 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास इसे रखने या ले जाने का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं था। पकड़े गए युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। उसकी उम्र सिर्फ 19 साल है। वह हरियाणा के यमुनानगर जिले के गांव संधाय का रहने वाला है। पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं: पुलिस के अनुसार साहिल के खिलाफ इससे पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उसका पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज: इस मामले में एसआई करण सिंह की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने में एफआईआर नंबर 144, दिनांक 30 अगस्त 2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज किया है। हेरोइन कहां से आई, जांच जारी: पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह 202 ग्राम हेरोइन कहां से लेकर आया था। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इसे शहर में किसी को सप्लाई करने आया था या किसी अन्य जगह लेकर जा रहा था।
Source link
चंडीगढ़ में हेरोइन सहित तस्कर अरेस्ट:एक दिन के रिमांड पर आरोपी, कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं; हरियाणा का रहने वाला
