![]()
चंडीगढ़ में एक बार फिर नशे का इंजेक्शन लगाने का वीडियो सामने आया है। एक मिनट 9 सेकंड के वीडियो में चार युवक जंगलनुमा जगह पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इनमें से कुछ युवक नशे का इंजेक्शन लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो मनीमाजरा के मोरी गेट स्थित चिल्ड्रन पार्क का है। हालांकि, दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की लोकेशन और उसमें दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की पुष्टि नहीं करता। वीडियो में एक युवक लाल रंग की शर्ट पहने दिखाई देता है। वह खड़ा होकर अपनी पैंट नीचे करता है। इसके बाद उसका एक साथी उसके निजी अंग में इंजेक्शन लगाता दिखाई देता है। वीडियो में बाकी युवक भी उसके आसपास बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद इसकी जानकारी मनीमाजरा पुलिस तक भी पहुंची। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने अलग-अलग टीमें बनाकर रातभर कई जगहों पर छापेमारी की। पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस की ओर से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वीडियो वास्तव में कहां का है और इसमें दिखाई दे रहे युवक कौन हैं। देखें नशा करते युवकों के 2 PHOTOS… 30 सितंबर तक नशामुक्त करने की डेडलाइन
चंडीगढ़ में नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान जारी है। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शहर को नशामुक्त करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस को 30 सितंबर तक की डेडलाइन दी है। पुलिस ने नशा तस्करों के साथ-साथ नशे का सेवन करने वालों पर भी कार्रवाई तेज कर दी है। संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है
पुलिस की ओर से अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की जा रही है। संदिग्ध स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है और नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंचकर जांच कर रही हैं। पुलिस का फोकस नशे की सप्लाई करने वाले लोगों के साथ-साथ उन स्थानों की पहचान करने पर भी है, जहां नशे का सेवन किया जा रहा है। कुछ दिन पहले न्यू इंदिरा कॉलोनी का वीडियो सामने आया
यह पहली बार नहीं है जब चंडीगढ़ में नशे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कुछ दिन पहले न्यू इंदिरा कॉलोनी के नाम से एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें दो युवक नशे का इंजेक्शन लेते दिखाई दे रहे थे। उस वीडियो को लेकर भी पुलिस ने जांच और कार्रवाई की थी। निगम की डिप्टी मेयर भी उठा चुकी हैं आवाज
अब मनीमाजरा के चिल्ड्रन पार्क से जोड़कर एक और वीडियो सामने आने के बाद पुलिस के सामने चुनौती बढ़ गई है। इससे पहले आईटी पार्क थाना क्षेत्र में भी नशा करते युवकों के वीडियो सामने आ चुके हैं। चंडीगढ़ नगर निगम की डिप्टी मेयर सुमन शर्मा भी शहर में नशे के बढ़ते मामलों को लेकर आवाज उठा चुकी हैं।
Source link
चंडीगढ़ में 4 युवकों ने लगाया नशे का इंजेक्शन:एक ने पैंट नीचे की, दूसरे ने गुप्तांग में लगाया टीका; पुलिस ने की छापेमारी
