Headlines

मोगा के हरमीत सिंह का 40 किमी चलने का रिकॉर्ड:23 रिकॉर्ड हो चुके हैं दर्ज, 37 रिकॉर्डों के लिए किया आवेदन, अब गिनीज पर नजर




पंजाब के मोगा जिले के बधनी कलां गांव के रहने वाले किसान हरमीत सिंह ने पैदल चलकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वे अब तक 40 हजार किलोमीटर से अधिक का सफर पैदल तय कर चुके हैं। 18 अक्टूबर 2019 से 19 सितंबर 2026 के दौरान उनके रिकॉर्ड में सवा पांच करोड़ से अधिक कदम दर्ज हुए हैं। हरमीत सिंह की इस उपलब्धि को अब तक 23 नेशनल और इंटरनेशनल रिकॉर्ड बुक्स में स्थान मिल चुका है। उनकी इस उपलब्धि को देखते हुए कुछ संस्थाओं ने तो नई कैटेगेरी तक शुरू की हैं। इसके अतिरिक्त, वे 37 अन्य रिकॉर्ड्स के लिए आवेदन कर चुके हैं और उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपना दावा पेश किया है। कबड्डी कैंप से हुई थी फिटनेस सफर की शुरुआत पूर्व कबड्डी खिलाड़ी हरमीत सिंह ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में किसी रिकॉर्ड के लिए चलना शुरू नहीं किया था। साल 2013-14 में जालंधर के एक कबड्डी कैंप के दौरान उन्हें दौड़ने और व्यायाम करने की आदत पड़ी। साल 2015-16 के दौरान मोबाइल ऐप के जरिए जब उन्होंने अपने कदमों और दूरी का आकलन किया, तब से वे लगातार अपने सफर को रिकॉर्ड करने लगे। सामाजिक तानों से प्रोत्साहन तक का सफर शुरुआत में बिना किसी स्पष्ट उद्देश्य के लगातार चलने पर हरमीत सिंह को लोगों के तानों का सामना करना पड़ा। हालांकि, समय के साथ लोगों का रवैया बदला और अब वही लोग सोशल मीडिया और फोन के जरिए उनका हौसला बढ़ाते हैं। परिवार भी अब इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है क्योंकि लोग अपने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए उनका उदाहरण देते हैं। खेती-किसानी के साथ सामाजिक सरोकार पैदल चलने के रिकॉर्ड के साथ-साथ हरमीत सिंह अपनी पारिवारिक और किसानी जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाते हैं। वे खेती का काम खुद करने के साथ-साथ गांव के स्कूलों में टूर्नामेंट आयोजित करवाने और समाजसेवा में भी सक्रिय योगदान देते हैं। युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश हरमीत सिंह ने युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहकर वॉकिंग, रनिंग या साइकिलिंग जैसी शारीरिक गतिविधियों से जुड़ें। विदेश जाने की होड़ पर उन्होंने कहा कि विदेशों में भी काफी संघर्ष है, जबकि पंजाब में रहकर भी मेहनत, पढ़ाई, खेती और खेलों के जरिए आगे बढ़ा जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *