![]()
भारतीय जनता पार्टी के चंडीगढ़ स्थित स्टेट ऑफिस को आज धमकी भरा ई-मेल मिला है। ई-मेल में 21 अगस्त को बंद के दौरान खुले रहने वाले शहरों में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। इसके अलावा 31 अगस्त को स्कूल बंद रखने और शहीद दिलावर सिंह बब्बर को याद करने की बात कही गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने ई-मेल की जांच शुरू कर दी है। भाजपा स्टेट ऑफिस चंडीगढ़ के आधिकारिक ई-मेल पर यह संदेश भेजा गया। ई-मेल में ‘21 अगस्त पंजाब बंद’ और ‘31 अगस्त स्कूल बंद’ जैसे संदेश लिखे गए हैं। भेजने वाले ने पंजाब को खालिस्तान से जोड़ते हुए धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया है। खुले शहरों में बम धमाके करने की धमकी ई-मेल में 21 अगस्त को पंजाब बंद रखने की मांग की गई है। साथ ही धमकी दी गई है कि जिन शहरों में बंद नहीं होगा, वहां बम धमाके किए जाएंगे। संदेश में 31 अगस्त को स्कूल बंद रखने और शहीद दिलावर सिंह बब्बर को याद करने की अपील भी की गई है। DGP के नाम का जिक्र, प्रतिबंधित संगठनों के नाम भी धमकी भरे ई-मेल में पंजाब के डीजीपी के नाम का भी उल्लेख किया गया है। इसमें खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा से जुड़े बताए गए कुछ लोगों के नाम लिखे गए हैं। ई-मेल में बम और आईईडी को लेकर भी कई दावे किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच जांच एजेंसियां मेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। ई-मेल में किए गए दावों की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि धमकी देने वाला वास्तव में किसी संगठन से जुड़ा है या फर्जी पहचान के जरिए यह संदेश भेजा गया है। फिलहाल ई-मेल में दी गई धमकियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। यहां देखें मेल में क्या लिखा… B”00mb Blast BJP State Office चंडीगढ़ @ 1:11PM Shaki Sd adshaki539@gmail.com
to me, contact B”0mb धमाका 21 अगस्त
पंजाब बंद पंजाब हुल खालिस्तान 21 अगस्त पंजाब बंद रखो
नहीं जेहरा शहर खुलिया होया
उठे B”0mb धमाके होंगे BJP Office @1:11pm
चंडीगढ़ वाला 31 अगस्त नु शहीद दिलावर सिंह बब्बर नु याद करोगे 31 अगस्त हर “स्कूल बंद” रखो शहीद दिलावर सिंह बब्बर नु याद करोगे – DGP यादव हिंदू गांडू भैया कह रहे हैं 600mg IED रोके
13.5 किलो लेगे KNA-BKI वाले
ठोकना कोई होर से हूँ तेरा पौ भांड मान ठोकना 21 अगस्त “पंजाब बंद” 31 अगस्त “स्कूल बंद” खालिस्तान नेशनल आर्मी
• इंजीनियर गुरनक सिंह
रुकन शाहवाला
• डॉ. गुरनिहवर सिंह
खान राजदा बब्बर खालसा (परमार-कनाडा)
• प्रो. गुरकाल सिंह PhD
खेम करण पहले भी हो चुका है हमला चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर 1 अप्रैल 2026 की शाम करीब 5 बजे संदिग्ध विस्फोटक हमला हुआ था। हमलावरों ने कार्यालय के पास एक छोटा क्रूड बम/ग्रेनेड फेंका और मौके से फरार हो गए थे। धमाके में आसपास खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा था, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं थी। घटना के समय का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें हमलावर ग्रेनेड की पिन निकालकर उसे फेंकते और वीडियो बनाते नजर आए थे। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेरकर जांच शुरू की थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और स्थानीय पुलिस की टीमों ने भी घटनास्थल का जायजा लिया था। 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था जांच के दौरान चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में आईएसआई समर्थित मॉड्यूल और विदेश में बैठे हैंडलर के इशारे पर हमला किए जाने की बात सामने आई थी। आरोपियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे।
Source link
चंडीगढ़ में BJP ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- 21 अगस्त पंजाब बंद रखो, खुले शहरों में ब्लास्ट होंगे
